संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। उपजिलाधिकारी योगेश कुमार को शनिवार को समाजसेवी प्रमोद कुमार मिश्र ने तहसील पहुंच ज्ञापन देकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया। कहा कि पिछले तीन वर्षों से नगर-क्षेत्र की प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिस पर लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। सड़क टूटने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रमोद मिश्र ने करूअना-मगहरा मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर सही कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई पुरसाहाल नहीं निकलने पर ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि ज्ञापन मिला है। संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाएगा।