बघौचघाट। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघाड़ा महुआरी के महुअवा खुर्द में बृहस्पतिवार को पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के 389 छोटे-बड़े पशुओं का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रखरखाव, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रशासक इंदु देवी ने किया।