देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित काउंसिल हाल में चार दिवसीय हास्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम के सभी माड्यूलन के सफल क्रियान्वयन के लिए (एचएमआईएस) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें विभाग के अध्यक्षों, क्लीनिकल डॉक्टरों व कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसका शुभारंभ मंगलवार को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि एचएमआईएस का उपयोग जरूरी है। इसके बारे में सभी को जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के शुरू होने से अस्पताल की गतिविधि, मरीजों की सारी सूचना कभी भी, कहीं भी डिजिटल रूप से देखा जा सकता है। ट्रेनर प्रोजेक्ट इंजीनियर राहुल मिश्रा व सत्यम कश्यप ने बताया कि हास्पिटल की सारी गतिविधियां डिजिटल रूप में समावेशित करना एचएमआईएस का उद्देश्य है।