देवरिया। शिक्षक दिवस के पूर्ण संध्या पर एक परिचर्चा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गोरखपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। इसमें अतिथियों ने शिक्षक व शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि टीपी सिंह, रमेश सिंह व डॉ. मिथिलेश सिंह ने सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश मणि ने कहा कि भारतीय वैदिक शिक्षा आज भी श्रेष्ठ है। समारोह में 26 लोग सम्मानित किए गए। क्लब सचिव रोट पीयूष अग्रवाल, संरक्षक अखिलेन्द्र शाही, अध्यक्ष कपिल सोनी आदि उपस्थित रहे।