फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम विदाई: सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, परिवार संग नहीं मना सके दीपावली-लेह में थी तैनाती

Sat, 02 Nov 2024 11:17 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

रकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया गांव के रहने वाले संजय पांडेय(26) पुत्र सुरेश पांडेय तीन भइयों में सबसे छोटे थे। वे साल 2019 में थल सेना के 24 बटालियन राजपूत रेजिमेंट में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख के नींबू शहर में थी। एक सप्ताह पूर्व वे दीपावली के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। इसी बीच सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अंतिम सलामी देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के 26 वर्षीय सैनिक संजय पांडेय ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार भोर में सेना के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में दम तोड़ दिया। वे, बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेना के वाहन से शुक्रवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा।

विज्ञापन


नायक सूबेदार विपिन रावत की अगुवाई में राजपूत रेजिमेंट और जाट रेजिमेंट अयोध्या कैंट के जवानों  की टोली ने सपही घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके पिता सुरेश पांडेय ने दिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र संजय पांडेय अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

परिजनों की चीख-पुकार के बीच जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही , पूर्वमन्त्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव सहित जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय लोगों ने सैनिक संजय कुमार पांडेय के निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया गांव के रहने वाले संजय पांडेय(26) पुत्र सुरेश पांडेय तीन भइयों में सबसे छोटे थे। वे साल 2019 में थल सेना के 24 बटालियन राजपूत रेजिमेंट में जवान के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख के नींबू शहर में थी। एक सप्ताह पूर्व वे दीपावली के त्योहार पर छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।

छोटी दीपावली के दिन बुधवार को वह अपने बचपन के साथी चौराखास थाना क्षेत्र के सोनू यादव के साथ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से तरकुलवा कस्बा में दीपावली का बाजार करने गए थे। वहां से लौटते समय तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर परसौनी मोड़ के पास उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही एक प्लसर बाइक से हो गई, जिसमें पल्सर सवार चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार के मोगलही टोला निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा(35) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस हादसे में सेना के जवान संजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें