फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाई बढ़ी ठंड व गलन

विज्ञापन
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सिविल लाइंस रोड पर  नाचते गाते लोग।संवाद
विज्ञापन
- दोपहर में खिली हल्की धूप, शाम को फिर बढ़ गई गलन ने किया परेशान
विज्ञापन

- दिसंबर अंतिम सप्ताह से बंद चल रहे आठवीं तक के स्कूल आज से खुलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। सोमवार को जिले का मौसम अत्यधिक ठंड व गलन से भरा रहा। इसके बावजूद राम भक्ति में डूबे भक्तों का उत्साह व जोश कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के बीच ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूजन अर्चन, भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया।
ठंड का मौसम लगातार जिलेवासियों के लिए सितम ढाने वाला साबित हो रहा है। सोमवार को सुबह व शाम में ज्यादा ही गलन महसस किया गया। अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम सात डिग्री पर रहा। जबकि पिछले वर्ष 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 13 डिग्री रहा था। दोपहर एक बजे के करीब कुछ घंटे के लिए धूप अवश्य खिली, लेकिन तपिश नहीं होने से ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। ठंड व सर्द हवाओं ने खूब परेशान किया। हालांकि राममय हुए जिला व लोगों के उत्साह व उमंग व भक्ति के ज्वार के आगे मौसम की मार कम पड़़ गई। पूरे जोश के साथ लोगों ने सुबह से ही स्नान ध्यान कर श्रीराम की आराधना की और शहर से लेकर गांव में तक आयोजित हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

-

धूप निकलन से धीरे - धीरे बदलेगा मौसम
संत विनोबा पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार ने सोवार को बताया कि धूप निकलने से मौसम कुछ राहत दे रहा है। लगातार धूप निकलेगी तो तो मौसम का रुख भी धीरे-धीरे बदलेगा और तपिश बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-

आज से खुलेंगे स्कूल
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जनवरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल खुलेंगे। भीषण ठंड को देखते हुए दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही यह बंद चल रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम को देखने के बाद ही कोई अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें