देवरिया। लार थाना क्षेत्र के बाईपास के पास से बुधवार को स्थानीय पुलिस ने राजू पंडित पुत्र अशोक पंडित निवासी चक सिकंदरपुर थाना बिंदुपुर जनपद वैशाली बिहार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि अभियुक्त पर लार थाने में गैंगस्टर ऐक्ट में मामला दर्ज था। वह 14 दिसंबर 2023 से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लार के प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर उसे बाईपास मार्ग से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद