प्रेमिका की हत्या में बंद था बंद था देवरिया जेल में
दो नवंबर 2022 को मेडिकल काॅलेज के शौचालय की खिड़की तोड़कर हुआ था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इलाज के बहाने मेडिकल काॅलेज में भर्ती एक कैदी शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के छापेमारी की, पर पकड़ में नहीं आया। इसके बाद जिला प्रशासन ने पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, जो बाद में बढ़कर 50 हजार रुपये हो गया। उसे वाराणसी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया।
अयोध्या जिले के इनायत थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण उर्फ प्रदीप पाल 28 सितंबर 2022 में कुशीनगर के रामकोला के मेहंदीगंज की प्रेमिका के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। एक नवंबर 2022 को तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां दो नवंबर को पुलिस को चकमा देकर वह शौचालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ।
इसके बाद तत्कालीन एसपी श्रीपति मिश्र ने 25 हजार का इनाम घोषित किया, जो बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था। काफी खोजबीन हुई, लेकिन उसकी कहीं लोकेशन नहीं मिल रही थी। 27 फरवरी को उसकी लोकेशन मुंबई में मिलने पर वाराणसी एसटीएफ ने उसे धर दबोचा।
इसके बाद एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सदानंद यादव उसे वाराणसी से लेकर शुक्रवार को देवरिया कोतवाली पहुंचे, जहां से न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।