रुद्रपुर। नगर के जामुनी चौराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर घटतौली को लेकर हुई शिकायत पर बाट माप विभाग ने जांच की। एक किलो मिठाई लेने पर डिब्बे का वजन हटाने पर मिठाई 900 ग्राम ही हुई। महदहा गांव निवासी शिवमूर्ति त्रिपाठी ने जामुनी चौराहा स्थित एक मिठाई के दुकान की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर किया था। जांच आख्या के अनुसार जांच करने पहुंचे बाट माप विभाग के कर्मचारियों ने एक किलो लड्डू की खरीदारी की। उसकी जांच में 900 ग्राम ही लड्डू निकला। शिकायतकर्ता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद