फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट के मामले में पुलिस समझौते का बना रही दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज जाते समय उसी गांव के युवक ने रास्ते में जबरन रोककर अश्लील हरकत के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया।उधर युवक और उसके भाई ने छात्रा के घर में घुसकर उसकी मां को मारापीटा। पीड़िता ने जब थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की तो थाने के एक एसआई ने पीड़िता के पिता को समूह से लोन लेकर जमा न करने के मामले में जेल भेजने की धमकी दी। जब उसने मामले की शिकायत आला अफसरों से करने की बात कही तो उसने अपने अनुसार तहरीर लिखाकर केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर तरकुलवा पुलिस पर समझौता के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
एसपी को 22 मई को दिए शिकायती पत्र में छात्रा की मां ने बताया है कि उनकी बेटी गांव के पड़ोस में स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह 19 जून को कॉलेज जा रही थी, इसी बीच 11 बजे के करीब गांव के एक युवक ने रास्ते में जबरन उसकी साइकिल रोककर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो उसने लात-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। 20 मई को प्रार्थिनी बेटी संग थाने पहुंचकर इसकी नामजद तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की। आरोप है कि जब शाम 3 बजे के करीब वह घर पहुंची तो उक्त आरोपी अपनी मां और छोटे भाई के साथ उसके घर में घुसकर लात-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जिसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों भाइयों को पकड़ कर थाने लाई और एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए उन्हें सीएचसी तरकुलवा भिजवाया। छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि तरकुलवा पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों भाइयों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया, जो शाम को जमानत कराकर घर आ गए। आरोप है कि जब उसने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तो तहरीर बदलकर आरोपियों पर मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा की मां ने पुलिस अधीक्षक से बताया है कि तरकुलवा थाने की पुलिस समझौता के लिए उन पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि शिक़ायतकर्ता द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उसकी ओर से जो तहरीर दी गई थी, उसके आधार पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें