फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौरीबाजार और रुद्रपुर में एक ही गिरोह ने सहज जनसेवा केंद्र पर की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को रुद्रपुर के बैरियाघाट और 14 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र पर हुई थी लूट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सहज जनसेवा केंद्रों पर बाइक सवार बदमाशों की नजर है। मौका मिलते ही यह घटना को अंजाम दे रहे हैं। गोरखपुर और देवरिया के कुछ बदमाशों ने गिरोह बना लिया है। जिले में पिछले सप्ताह हुई दो घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। इसका सुराग पुलिस को मिला है।
14 अगस्त को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र के संचालक अवधपुर निवासी कमलेश को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिया था। इसी तरह 12 अगस्त को रुद्रपुर के बैरियाघाट पर सहज जनसेवा केंद्र पर संचालक तीर्थराज तिवारी की दुकान से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश पिस्टल के बल पर 46 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस की जांच-पड़ताल में एक गिरोह के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। यह गिरोह देवरिया और गोरखपुर में सक्रिय है। रुद्रपुर में सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस को पता चला है कि रुद्रपुर में बाइक सवार बदमाश जो दिख रहे हैं वही बदमाश कटाई चौराहे के पास हुई घटना में शामिल हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि जो बदमाश रुद्रपुर में बाइक चला रहा है वह गौरीबाजार क्षेत्र में हुई वारदात में बाइक पर पीछे बैठा है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जिलाजीत यादव ने बताया कि बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। इनके हुलिया के आधार पर पहचान की जा रही है। दोनों घटनाओं में इनके शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें