फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत बेचना पत्नी का लगा नागवार, धारदार हथियार से कर दी पति की निर्मम हत्या

Sat, 07 Dec 2024 06:25 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

गिरफ्तार आरोपी पत्नी ने बताया कि मृतक पति हमें कई वर्षो से मारता पीटता रहता था और खेत बेच कर शराब पी जाता था। हमारे और बच्चों पर कोई ध्यान नहीं देता था इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। मृतक का एक बेटा प्रिंस उर्फ छोटू (10) प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा,देवरिया में पांचवी का छात्र है।
विज्ञापन
पत्नी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के बरवा गोरस्थान में शनिवार की सुबह आपसी विवाद के चलते पत्नी ने धारदार हथियार से पति की निर्मम हत्या कर दिया। कोतवाली  थाना क्षेत्र के बरवा गोरस्थान निवासी ममता देवी ने आपसी विवाद के चलते अपने ही पति विजय प्रताप यादव उर्फ गोपी 42वर्ष की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन



मृतक के भाई चंद्रभान की पुत्री पूनम गोठे पर घर की सफाई करने पहुंची। दरवाजा खोलते ही चाचा की खून से लथपथ लाश देखते ही जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पीआरबी 112 को फोन कर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की पूरी जानकारी शहर कोतवाल दिलीप कुमार सिंह और सीओ संजय कुमार रेड्डी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस आने की भनक पर मृतक की पत्नी आरोपी ममता देवी भागने लगी जिसको तत्काल महिला पुलिस ने दबोच लिया।आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था जो घर गृहस्थी के लिए मजदूरी कर पालन पोषण करता था।

जबकि आरोपी पत्नी ने बताया कि हमें कई वर्षो से मारता पीटता रहता था और खेत बेच कर शराब पी जाता था। हमारे और बच्चों पर कोई ध्यान  नहीं देता था इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। मृतक का एक बेटा प्रिंस उर्फ छोटू 10वर्ष प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा,देवरिया में पांचवी का छात्र है।

मृतक की पत्नी ममता देवी दो वर्षो से बरहज थाना के खोड़ा मायके में रहती थी ।कुछ ही दिन पूर्व ससुराल के पट्टीदारी में सम्मिलित होने आई थी। मृतक के तीन भाई गुजरात के एक निजी कंपनी में बीस वर्षो से कार्य करते हैं।।मृतक के पिता रामपति यादव का निधन दस वर्ष पहले हो चुका है। माता पार्वती देवी सहित परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शहर कोतवाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की माता पार्वती देवी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें