फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जरा सा पैर सरका और चली गई जान, पोखरी में डूबने से चौकीदार के बेटे की मौत; मची चीख-पुकार

Wed, 09 Jul 2025 05:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बीरपुर मिश्र गांव निवासी रमाशंकर पासवान खुखुंदू थाने में चौकीदार है। उनकी चार संतानों में तीन बेटियों के बाद विनोद एकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार भोर में विनोद पासवान गांव के दक्षिण स्थित पोखरी के पास शौच करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
मृतक विनोद पासवान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव में बुधवार की  भोर में शौच करने गए चौकीदार रमाशंकर पासवान के बेटे विनोद पासवान उम्र 45 वर्ष की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव पोखरी से बाहर निकाल वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।

विज्ञापन


इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पत्नी और बेटे बदहवास है। परिवार में चीख-पुकार मची है। बीरपुर मिश्र गांव निवासी रमाशंकर पासवान खुखुंदू थाने में चौकीदार है। उनकी चार संतानों में तीन बेटियों के बाद विनोद एकलौता बेटा था।

पुलिस के मुताबिक बुधवार भोर में विनोद पासवान गांव के दक्षिण स्थित पोखरी के पास शौच करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पोखरी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जैसे ही इसकी खबर परिवार और गांव के लोगों को लगी मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पोखरी से विनोद का शव बाहर निकाल वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, घटना के बाद पत्नी शकुंतला देवी, बेटे प्रवीण, रंजीत और निखिल का रो-रो कर बुरा हाल है। रमाशंकर बहू और पोतों को संभालते हुए खुद फफक-फफक कर रोए जा रहे थे।

इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शौच करने जाने के दौरान पैर फिसलने से विनोद पानी की गहराई में चला गया। जिससे डुबने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें