फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किन्नर ने प्रेमी पर लगाया दगेबाजी का आरोप, लिंग परिवर्तन करवा दिया- अब अपनाने से कर रहा इंकार

Thu, 16 May 2024 05:46 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

प्रीति सिंह पुत्री शबनम निवासी सिंधी मिल जमुना सदन ने आरोप लगाया है कि बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरया सोहनपुर निवासी एक व्यक्ति उसका प्रेमी है। वह दिल्ली ले जाकर पहले उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। उसके बाद वह उसे बहला फुसलाकर लगातार उसका बलात्कार करता रहा। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
हंगामा करती किन्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रेमी के धोखा देने पर किन्नर ने कार्रवाई किए जाने और कोतवाली थाने में केस दर्ज कराने की मांग को लेकर काफी देर तक थाना परिसर में ही हंगामा किया। आरोप लगाया कि कोतवाल तहरीर देने के बावजूद आरोपी पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।  हंगामा बढ़ते दिखे पुलिसकर्मियों के आश्वासन के बाद वह मानें।

विज्ञापन


एसपी को दिए तहरीर में प्रीति सिंह पुत्री शबनम निवासी सिंधी मिल जमुना सदन ने आरोप लगाया है कि बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरया सोहनपुर निवासी एक व्यक्ति उसका प्रेमी है। वह दिल्ली ले जाकर पहले उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। उसके बाद वह उसे बहला फुसलाकर लगातार उसका बलात्कार करता रहा।

अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। वह कई दिनों से आरोपी पर केस दर्ज कराने को लेकर कोतवाली पुलिस का चक्कर लगा रही हैं। करीब दस की संख्या में जुटे किन्नरों ने साथी किन्नर के दगाबाज प्रेमी पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर पहुंच गए और केस दर्ज कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। किन्नरों को समझा बुझाकर शांत किया गया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें