फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में मौत का मामला: डीएम आवास के बाहर रात घंटों धरने पर बैठे मृतक बृजपाल के परिजन, निष्पक्ष जांच की मांग

Sun, 04 Oct 2026 12:26 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया के खुखुंदू थाने में बृजपाल की हिरासत में मौत के बाद परिजन शनिवार देर रात 2 बजे देवरिया डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। पिता कैलाश सिंह के साथ परिजन सुबह 5 बजे तक डटे रहे।
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुखुंदू थाने की हवालात में बृजपाल की मौत के मामले में उसके पिता कैलाश सिंह और अन्य परिजन शनिवार देर रात देवरिया पहुंचे। परिजन सीधे डीएम आवास के सामने पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे से सुबह पांच बजे तक परिजन डीएम आवास के सामने डटे रहे। उनका कहना था कि बृजपाल की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही अथवा दोष सामने आए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। काफी देर तक परिजनों के वहां मौजूद रहने के बाद पुलिस ने उन्हें समझाया और अपने साथ एक निजी स्थान पर ले गई।

परिजनों ने सुबह 10 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात करने की बात कही है। इस दौरान वे बृजपाल की मौत के मामले में अपनी मांगें डीएम के सामने रखेंगे। परिजनों का मुख्य जोर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर है। बृजपाल की खुखुंदू थाने की हवालात में मौत के बाद से मामले को लेकर परिजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें