फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रात में होली नहीं खेलने पर शख्स को पीटा, जान से मारने की धमकी भी दी- दो युवकों पर केस दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 05:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
भटनी के महुरांव गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे व्यक्ति को गांव के ही दो युवक ने होली खेलने को कहा। पीड़ित के मना करने मनबढ़ों ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। घायल ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को दो युवकों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भटनी के महुरांव गांव निवासी हरेंद्र कुमार राय सोमवार की रात दरवाजे पर चारपाई डालकर सो रहे थे। तभी होली खेल कर घर लौट रहे गांव के युवकों उन्हें जगाकर होली खेलने को कहा। इसपर पीड़ित ने रात में होली खेलने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने हरेंद्र की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने सूरज राय और बाबू यादव पर मारपीट का केस दर्ज किया है।

सीओ भाटपाररानी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि होली नहीं खेलने के विवाद में मारपीट होने की शिकायत मिली है।  मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें