फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News:पत्नी ने रखा करवा चौथ का व्रत, पति ने मारपीट कर किया घायल- खुद पानी पीकर त़ोड़ा व्रत

Mon, 21 Oct 2024 07:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के भीमपुर की रहने वाली सुशीला देवी अपने पति संतोष चौहान की दीर्घायु के लिए रविवार को करवा चौथ व्रत रखी थी। शाम को चांद निकलने के साथ ही पूजा, अर्चन के बाद पति के दीदार का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पति नाराज हो गया। अपशब्द कहते हुए डंडे से पत्नी सुशीला की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्नी की पिटाई की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमपुर गांव में पति की दीर्घायु के लिए जिस महिला ने पूरे दिन करवा चौथ का व्रत रखा वहीं घर पहुंचे पति ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई कर दी। डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने स्वयं पानी पीकर व्रत तोड़ा। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। महिला बेटियों के साथ मायके चली गई।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के भीमपुर की रहने वाली सुशीला देवी अपने पति संतोष चौहान की दीर्घायु के लिए रविवार को करवा चौथ व्रत रखी थी। शाम को चांद निकलने के साथ ही पूजा, अर्चन के बाद पति के दीदार का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पति नाराज हो गया। अपशब्द कहते हुए डंडे से पत्नी सुशीला की पिटाई शुरू कर दी।

मां के चीख पुकार से उसे बचाने के लिए पहुंची बेटियां श्रृति व प्रीति को भी नहीं बख्शा, उन दोनों को भी मारापीटा। जिससे तीनों घायल हो गईं। महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला ली और अपनी आप बीती बताई। पुलिस मौके से पति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। उधर महिला रात में अपने पिता के साथ दोनों बेटियों को लेकर बरहज थाना क्षेत्र के गोपवापार गांव स्थित अपने मायके चली गई।
विज्ञापन


सुबह अपने पिता व मां के साथ कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीनों का इलाज सीएचसी में कराया। हालांकि देर शाम तक रिपोर्टिंग चौकी में दोनों पक्ष के बीच बातचीत के बाद संतोष चौहान का शांति भंग में चालान कर दिया गया। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। घायलों का इलाज कराया गया है। मामला पति-पत्नी से जुड़ा है, दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें