क्षेत्र के समोगर गांव निवासी महंथ गोंड़ 56 वर्ष पुत्र स्व.मिठाई गोंड़ के पुत्र सूरज से मंगलवार की रात कुछ लोगों से मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने गये पिता महंथ को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी महंथ गोंड़ अपने पुत्र सूरज को तंबाकू लाने के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि रास्ते में सूरज का कुछ लोगों से विवाद हो गया। जानकारी होने पर बीच-बचाव करने महंथ भी मौके पर पहुंच गए। जहां सभी महंथ को मारने-पीटने लगे, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन फानन में लोग उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।