फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान
विज्ञापन

गौरी बाजार। क्षेत्र के इंदूपुर गांव में एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के समीप एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार दुर्गविजय प्रजापति (22) पुत्र रामसमुझ प्रजापति मुंबई में पेंटिंग का कार्य करता था। घर आने पर आस-पास के गांवों में मेहनत मजदूरी कर भरणपोषण करता था। आए दिन परिवारजनों से अक्सर उसका विवाद होता रहता था। सोमवार की रात भी परिजनों से कुछ विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद घर में लगा पानी का नल क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में अपने कमरे में जाकर सो गया। मंगलवार की सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो उसे घर में न पाकर परिजन उसकी तलाश करने लगे। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर पश्चिम आम के पेड़ में रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला।
प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि आम के पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें