बरहज के कपरवार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जित करने जाते श्रद्धालु संवाद
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन पुल से बुधवार को भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के बीच लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। भक्त नाचते-झूमते नदी तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मूर्तियों का विसर्जन किया। दोपहर बाद नगर के अलावा भलुअनी, मगहरा, करुअना, पैना, सोनाड़ी, वीरपुर मिश्र, गड़ेर, देवपार, बरांव आदि जगहों पर स्थापित मूर्तियों का नदी तट पर विसर्जन किया गया। भक्त डीजे आदि की धुन पर थिरक रहे थे। जबकि जयघोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुरक्षा-इंतजाम को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। संवाद