फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहनों से बिहार में होती है अवैध शराब की तस्करी

Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिहार की सीमा से सटे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी के दौरान लग्जरी वाहन को पुलिस ने जब्त कर चुकी है। मईल पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बरामद वाहन का मामला नया नहीं है। आये दिन अवैध शराब लदे वाहन बरामद होते है। इसमें लग्जरी वाहन भी शामिल रहते है। बीते 29 दिसंबर को श्रीरामपुर क्षेत्र से बिहार की ओर जा रही एक कार से पुलिस ने 61 पेटी शराब बरामद किया था। इसी तरह बनकटा थाने के रामपुर बुजुर्ग में यूपी-बिहार की सीमा पर धरनीछापर चेकपोस्ट से मैरवा थाने की पुलिस ने रविवार को लग्जरी कार से बिहार भेजी जा रही लगभग दो लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस ने वाहन चालक और एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। ऐसे कई मामले प्रकाश में आए, जिसमें लग्जरी वाहन अवैध शराब बरामद करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें