फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बदस्तूर जारी है दोआबा में अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बचाने की नहीं, डूबाने की तैयारी में जुटा सिंचाई विभाग
विज्ञापन

नदी किनारे से खनन पर बंधा पाट रहे ठेकेदार, पलिया-छपरा बांध पर जगह-जगह हो रहा खनन
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर,एकौना। कछार और दोआबा के 116 गांवों को इस बार सिंचाई विभाग बचाने की नहीं, बल्कि डूबाने की तैयारी में जुटा है। नदी और बंधे के बीच डेंजर जोन में ठेकेदारों का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। ठेकेदार नदी के किनारे से मिट्टी की खुदाई करा कर बंधों का उच्चीकरण और चौड़ीकरण करा रहे हैं। ऐसे में नदी में बाढ़ आने पर बंधों पर खतरा बढ़ जाएगा। गोर्रा नदी के किनारे पलिया-छपरा बांध पर रैटहोल पाटने का काम चल रहा है। बंधों पर ठेकेदार नदी और बंधे के बीच से खनन करा रहे हैं। प्रशासन की ओर से डेंजर जोन घोषित कर अवैध खनन पर रोक लगाई गई है, बावजूद इसके एक माह से दोआबा में कई जगहों पर मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है। पलिया-छपरा बांध पर ईश्वरपुरा गांव के निकट गोर्रा नदी और बंधे के बीच से मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। बंधे के किनारे पलिया गांव के पास भी सुबह, शाम खनन जारी है। नरायनपुर और हड़हा गांव के पास बंधे के किनारे से ही मिट्टी का खनन कर बंधे पर पाटा जा रहा है। दोआबा के रमेश पांडेय, ब्रज भूषण सिंह, देवेंद्र सिंह, हरेराम चौधरी आदि ने कहा कि नदी और बंधे के बीच खनन होने से नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंधों पर खतरा बढ़ जाएगा। बंधों की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग अनदेखी कर रहा है। यदि खनन नहीं रुका, तो कछार और दोआबा की सुरक्षा बाढ़ आने पर संभव नहीं है।

मरम्मत के नाम पर हो रहा कोरम पूरा : पूर्व विधायक
पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि दोआबा के बंधों पर रैट होल पाटने और मरम्मत के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। डेंजर जोन में अवैध खुदाई से बंधे सुरक्षित नहीं हैं। बारिश होने पर आनन-फानन में बंधों पर काम शुरू होना दिखाया जा रहा है। पिड़रा पुल के संपर्क मार्ग को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंजर जोन में खनन पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि डेंजर जोन में खनन पर रोक लगाई गई है। क्षेत्र के थाने और लेखपाल को अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें