फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब व्यवसायी की तीस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में सुनील राजभर के घर को पुलिस प्रशासन ने किया कुर्क। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अवैध शराब व्यवसायी की तीस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव में एक अवैध शराब व्यवसायी की तीस लाख रुपये की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर दी गई। कार्रवाई के दौरान भारी फोर्स की मौजूदगी से गांव में घंटों तक लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर रामपुर कारखाना थाना क्षेेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के सुनील राजभर पुत्र स्व. रामचंद्र राजभर के घर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की गई। इस समय सुनील राजभर जेल में बंद है। वह गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने, तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी है। करीब 15 दिन पहले पुलिस ने मामले में नोटिस चस्पा करके मुनादी कराई गई थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सदर एसडीएम सौरभ सिंह, तहसीलदार, सीओ सदर श्रीयेश त्रिपाठी, एसओ रामपुर कारखाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें