पकहा खनुआं नदी में मछली के बीज छोड़ते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अगर नदियों में छोड़ी गई मछलियों को समय से पहले किसी ने निकालने की कोशिश की तो उसे जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पकहा में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर खनुआं नदी में मछली के बीज छोड़ने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछुआरों को चेतावनी दी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की ओर से प्रायोजित रिवर रैंचिग कार्यक्रम के तहत पकहा के खनुआं नदी के किनारे कार्यक्रम रखा गया था, जिसके मुख्य अतिथि यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे। कार्यक्रम के तहत कृषि मंत्री ने नदी में एक लाख मछली के बच्चे छोड़े। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के तहत नदियों में मछलियों को छोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि नदियों में मछली पकड़ने का कार्य करने वाले लोगों को अच्छी नस्ल की मछली मिले सके और उनकी जीविका चलती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास चाहती है उसी के तहत नदियों की सफाई भी कराया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। अगर कस्बों में मटन, चिकन काटने वाले कबाड़ नदियों में फेकेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मंडल हरीश शाही, भीम यादव, रामायण साहनी, रविंद्र कुशवाहा, विजय कुमार मिश्र मौजूद रहे। संवाद