फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मायके से आ गई होती पत्नी तो युवक की बच जाती जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के एक युवक की पत्नी मायके से अगर आ गई होती, तो युवक की जान बच जाती। युवक की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। कुछ लोग नियति तो कुछ पत्नी को कोस रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की आदतों में सुधार व परिवार के बेहतर भविष्य के लिए ही महिला पति पर दबाव बना रही थी।
विज्ञापन

कुंडौली गांव निवासी अजय गुप्ता की शादी दो वर्ष पूर्व बरहज के पचौवा टोले निवासी प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पहुंची प्रियंका भी अपने सपनों को साकार करने का प्रयत्न करने लगी, लेकिन अजय की शराब की लत ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। अजय की शराब की लत छुड़ाने के लिए प्रियंका दो माह पूर्व मायके चली गई। पति के कई बार बुलाने के बाद भी वह नहीं आई। प्रियंका का कहना था कि शराब की लत छोड़ने पर वह आएगी।
रविवार को अजय कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को लाने की बात की, लेकिन ससुराल के लोगों ने दो माह में अजय को अपनी गलत आदतों में सुधार करने का समय दिया। ससुराल के लोगों का कहना था कि दो माह में अगर सुधार हो जाएगा तभी उनकी लड़की विदा होगी। उसी दिन से अजय मायूस रहने लगा। मंगलवार को उसने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लार ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज में अजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ गोरखनाथ सरोज ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें