फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाता बना लिए तो लोकसभा चुनाव में जीत तय : श्रीनिवास

Sun, 27 Aug 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए भाजपा की ओर से एक सितंबर से चलाए जाने वाले वोटर चेतना अभियान को लेकर सभी मंडलों में शनिवार को बैठक हुई। इसमें मंडल पदाधिकारियों के साथ शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारी उपस्थित रहे। देवरिया नगर मंडल की बैठक गरुलपार मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिला महामंत्री भाजपा श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण पार्टी वोटर चेतना अभियान के रूप में काम करेगी। इसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगने की जरूरत है, क्योंकि चुनाव में मतदाता की ही भूमिका होती है,अगर हम हर बूथ पर 100 नए मतदाता बनाने में सफल हो गए तो ये मानकर चलें कि हम लोकसभा 2024 का चुनाव अभी जीत गए। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पांडेय तथा संचालन नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, दिनेश गुप्ता, गोविंद मणि, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें