देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल को अविलंब चलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त महामोर्चा का कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना शुक्रवार को 247वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल जल्द चालू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ् भी चीनी मिल चलाने की जिले की सभा में चार बार घोषणा कर चुके हैं, पर वह अपने ही घोषणा को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांथ्कीकिया कि जल्द चीनी मिल चालू कर अपने वादे को पूरा करें। संवाद