देवरिया। 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक हुई। पीठासीन अधिकारी इफ्तिखार अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोटर दुर्घटना मामलों को सुलह-समझौते से निस्तारित कराने के लिए चिह्नित करने पर चर्चा हुई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना ने सिविल विवादों का समझौते से निस्तारण कराने की अपील की। संवाद