देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को परिवार न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक निस्तारण पर जोर दिया गया। माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की उपस्थिति में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में यह बैठक उनके विश्राम कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश बद्री विशाल पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिक से अधिक पारिवारिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने पारिवारिक मामलों से जुड़े वादों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगाकर लोक अदालत में निस्तारण कराने पर बल दिया। संवाद