देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहियां में शॉट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में ननिहाल में रह रहा एक मासूम जिंदा जल कर गया, जबकि दूसरे मासूम ने झोपड़ी से निकल अपनी जान बचाई। इस आगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर रख हो गया।
संयोग था कि झोपड़ी में मौजूद खाना बनाने के लिए रखा बड़ा सिलिंडर का गैस रिसाव करके निकल गया। कम गैस होने की वजह से गैस जल्द निकल गया, जिसके चलते वह ब्लास्ट नहीं कर सका। इस घटना में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया हरिजन बस्ती में दुधनाथ की झोपड़ी का घर है। रविवार की सुबह घर के सभी लोग गेहूं काटने चले गए थे।ग्रामीणों का कहना है कि घर में दूधनाथ की बेटी भोजन बनाने की तैयारी में थी। उसी समय झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।
अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते कि आग ने झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया था। बताया जाता है कि झोपड़ी में सिवान जनपद के तरवारा मोड़ के रहने वाले दूधनाथ के दामाद राजेश प्रसाद के पुत्र रोशन (3) छिपा था और उसी आग की चपेट में आने से जलकर उसकी मौत हो गई।
जबकि, उसका बड़ा भाई झोपड़ी से निकल कर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना स्थल पर एसडीएम हरिशंकर लाल, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीयों ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल था।