फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शार्ट सर्किट से लगी आग, ननिहाल में रहा एक मासूम जिंदा जला- दूसरे ने भाग कर बचाई जान

Sun, 07 Apr 2024 01:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आगजनी( सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहियां में शॉट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में ननिहाल में रह रहा एक मासूम जिंदा जल कर गया, जबकि दूसरे मासूम ने झोपड़ी से निकल अपनी जान बचाई। इस आगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर रख हो गया।

विज्ञापन


संयोग था कि झोपड़ी में मौजूद खाना बनाने के लिए रखा बड़ा सिलिंडर का गैस रिसाव करके निकल गया। कम गैस होने की वजह से गैस जल्द निकल गया, जिसके चलते वह ब्लास्ट नहीं कर सका। इस घटना में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहिया हरिजन बस्ती में दुधनाथ की झोपड़ी का घर है। रविवार की सुबह घर के सभी लोग गेहूं काटने चले गए थे।ग्रामीणों का कहना है कि घर में दूधनाथ की बेटी भोजन बनाने की तैयारी में थी। उसी समय झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।
विज्ञापन


अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते कि आग ने झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया था। बताया जाता है कि झोपड़ी में सिवान जनपद के तरवारा मोड़ के रहने वाले दूधनाथ के दामाद राजेश प्रसाद के पुत्र रोशन (3) छिपा था और उसी आग की चपेट में आने से जलकर उसकी मौत हो गई।

जबकि, उसका बड़ा भाई झोपड़ी से निकल कर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।  घटना स्थल पर एसडीएम हरिशंकर लाल, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीयों ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें