भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से दीनानाथ की दो झोपड़ियां व उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से अनाज रखा तीन बखार भी जल गए। गांव के लोगों ने आसपास के पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। गांववालों ने बताया है कि अग्नि शमन की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। संवाद