फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताले से प्रहार कर पति का सिर फोड़ा

Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने ताले से पति पर प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परासखाड़ गांव के रहने वाले राजकुमार चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की शाम पत्नी से एक पुराने विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी ने अपशब्द कहते हुए उनपर ताले से प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे जख्मी हो गए। आरोप है कि पत्नी उन्हें हमेशा जेल भिजवाने की धमकी देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें