फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वीडियो काल कर दूसरी महिला से करने लगा पति, विरोध पर पत्नी को पीटा

Thu, 17 Oct 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक दूसरी महिला से वीडियो काल कर बात करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। विवाहिता का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से संबंध है। उसका विरोध करने पर वह आएदिन मारता-पीटता रहता है। हमारी दो बच्चियां हैं, लेकिन वह मुझे और बच्चियों को न तो कुछ समझता है और नहीं खर्च देता है। विवाहिता ने बताया कि करीब तीन साल से पति ऐसा ही करते चला आ रहा है। उल्टे मुझपर ही दूसरे से बातचीत करने का आरोप भी थोपते रहता है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में करीब छह साल पहले एक युवती से शादी हुई। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि दहेज के रुप में पति ने एक बार रुपये की मांग की तो विवाहिता ने पिता से कहकर साढ़े चार लाख रुपये दिलवाईं। जिससे उसने रेस्टोरेंट खोला। विवाहिता का कहना है कि पति का सलेमपुर में एक दूसरी महिला से संबंध है। उसने धीरे-धीरे करके मेरा सारा जेवरात भी बेच दिया है। खर्च के नाम पर एक रुपये नहीं देता है। उसी के सहयोग में सास भी खड़ी रहती है। पति दूसरे लोगों से मेरे पास फोन कराकर हमेशा धमकी दिलवाते रहता है। विवाहिता का यह भी आरोप है कि तीन सालों से पति उसका जीना हराम कर रखा है। उसने बताया कि बुधवार को मेरे सामने ही पति महिला के पास वीडियो कालिंग कर फोन पर बात करने लगा। हमने बच्चियों पर गलत प्रभाव पड़ेगा यह कहकर विरोध जताया तो बेरहमी से पिटाई कर दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति-पत्नी का विवाद है। दोनों को बृहस्पतिवार को थाने बुलाया गया है। बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें