खुखुंदू। क्षेत्र के जमुना छापर गांव में सोमवार को ससुराल आते ही एक विवाहिता को पति, ननद, सास और जेठ ने पिटाई कर दी। विवाहिता का भाई बहन को ससुराल छोड़कर अभी कुछ ही दूर पहुंचा था तब तक उसे बहन ने मारपीट की सूचना दी। रास्ते से लौटे भाई को बहन के ससुराल वाले उससे मिलने नहीं दे रहे थे। फिर 112 पुलिस के पहुंचने के बाद विवाहिता भाई के साथ थाने पहुंची और ससुराल वालों पर दहेज के रूप में चार लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
मदनपुर क्षेत्र के सेहुणा गांव निवासी प्रभुनाथ यादव साल 2018 में बेटी पूनम की शादी खुखुंदू क्षेत्र के जमुना छापर गांव निवासी महेश यादव के साथ हिन्दू रिति-रिवाज से की थी। शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार दो लाख रुपये नगद, अपाची बाइक, सोने का माला, दो अंगूठी सहित अन्य सामान दहेज में दिया था। विवाहिता पूनम देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ननद और जेठ प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं दहेज के रूप में और चार लाख रुपये की मांग भी की जाने लगी। पूनम की चार साल की बच्ची भी है।
पूनम का आरोप है कि सोमवार को ससुराल भाई बसंत यादव के साथ आई। जैसे ही भाई बसंत छोड़कर निकला। पति समेत सभी मिलकर पिटाई कर घर से भगाने लगे। फिर पूनम ने सूचना देकर भाई को बुलाया। लेकिन भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा था। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि विवाहिता के तहरीर पर केस दर्ज होगा।