फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश से लौटे पति ने पत्नी पर लगाया जेवरात चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन

- तीन दिनों से भाई के साथ थाने का चक्कर लगा रही है पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में विदेश से लौटे पति ने पत्नी पर जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पत्नी तीन दिन से भाई के साथ थाने का चक्कर लगा रही है। फिलहाल अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
पत्नी का कहना है कि तीन माह पहले जेवरात चोरी हुआ था। पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस पति-पत्नी के बीच का मामला होने से आपस में समझने के लिए मोहलत देने की बात कह रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में महुआडीह की एक युवती की शादी तीन वर्ष पहले हुई है। पति विदेश में नौकरी करता है। विवाहिता का आरोप है कि दिसंबर में मेरे जेवरात चोरी हो गए। तहरीर तत्काल थाने में दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पति विदेश से लौटे हैं, तो जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। तीन दिनों से मुझे थाने बुलाया जा रहा है और फिर देर शाम को भेज दिया जा रहा है। ऐसे में लगातार वह मायके से भाई के साथ आ रही है। विवाहिता का यह भी आरोप है कि पति और ससुराल वाले मुझ पर झूठा लांछन लगाकर मुझे यहां रखना नहीं चाह रहे हैं।
उधर, ससुराल पक्ष से आरोप है कि विवाहिता ने अपने जेवरात स्वयं चोरी कर पड़ोस के एक युवक को दे दिए हैं और वह ससुराल में रहना नहीं चाहती है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि एसआई को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। पति ने पत्नी पर पड़ोस के एक युवक से बातचीत करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पड़ोस के उसी युवक पर जेवरात चोरी कर देने का भी आरोप है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि वह वीआईपी ड्यूटी में सर्किल से बाहर हैं। मामला संज्ञान में आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
इनसेट....
तीन दिनों से थाने में दिन भर चलती रही पंचायत
खुखुंदू। विवाहिता का आरोप है कि पति के घर आने पर परिवारवालों ने उन्हें उकसाकर मामला थाने पहुंचाया है। जबसे मामला थाने पहुंचा है। रोजाना सुबह नौ बजे थाने आती हूं और फिर देर शाम सात बजे मायके के लिए निकलती हूं। इस बीच रुक-रुक कर पंचायत होती रहती है, लेकिन कुछ निष्कर्ष नहीं निकलता है। शुक्रवार को इंस्पेक्टर ने मुझे बुलाकर मामले की जानकारी ली। फिर मुझे घर जाने की सलाह दी। मेरे जाने के बाद पति से भी बात किए। हालांकि इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का मामला होने से उन्हें समय दिया जा रहा है कि आपस में बात कर वह सुलझा लें। दोनों पक्ष थाने से लेकर बाजार और फिर यहां के राम-जानकी मंदिर परिसर में बैठकर आपस में बातचीत करते हैं। इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं रहता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें