फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया का 'अजय देवगन': पति ने प्रेमी के साथ करा दी पत्नी की शादी, पर लड़की नहीं निभा पाई एश्वर्या का किरदार

Sun, 09 Jul 2023 06:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

आस-पड़ोस में लोग इस पूरे मामले को जानने के बाद से फिल्म हम दिल दे चुके सनम की मिसाल बता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति ने अपनी पत्नी का उसके प्रेमी के साथ विवाह करा दिया। दोनों की अभी पखवाड़े भर पहले ही शादी हुई थी। भतीजे के बर्थडे में शामिल होने का बहाना कर मायके आई नवविवाहिता प्रेमी के घर पहुंच गई थी। मायके और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक युवती का विवाह 24 जून को कुशीनगर जिले के एक युवक से हिंदू रीति रिवाज से हुआ। विवाह से पहले ही युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चलता है। विवाह के महज 10 दिन बाद उसने ससुराल वालों से भतीजे का बर्थडे होने की बात कही और मायके के लिए निकल पड़ी। वह मायके न आकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। दो दिन पहले ससुराल में मायके वालों से विवाहिता के घर पहुंचने की बात पूछी। यह सुनते ही मायके वालों के होश उड़ गए। दोनों पक्षों ने उसे ढूंढना शुरू किया और नहीं मिलने पर रामपुर कारखाना पुलिस को जानकारी दी। 

शनिवार को पुलिसकर्मी प्रेमी के घर पहुंच गए। पहले तो वह इनकार करता रहा लेकिन पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने युवती के घर में होने की बात स्वीकार कर ली। महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस प्रेमी और युवती को थाने लाई। 

रात 12 बजे तक चली पंचायत के बाद पति ने दोनों को एक करने का फैसला कर लिया। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में प्रेमी और नव विवाहिता ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट मैरिज करने की बात पर साथ जाने दिया। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग लिखित समझौता कर घर वापस हो गए। 

दोनो पक्षों ने किया आपस में समझौता, थाने में जमा करना होगा कोर्ट मैरेज का प्रमाण पत्र 
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि युवती के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। युवक और नवविवाहित को अब कोर्ट मैरिज करने के बाद इसका प्रमाण पत्र थाने में जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

फिल्म हम दिल दे चुके सनम जैसी कहानी
आस-पड़ोस में लोग इस पूरे मामले को जानने के बाद से फिल्म हम दिल दे चुके सनम की मिसाल बता रहे हैं। फिल्म में एक्टर अजय देवगन जैसे अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को मिलवाता है वैसी ही इस मामले में पति अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा देता है। हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस एश्वर्या राय सलमान से शादी न करके अपने पति अजय देवगन के पास वापस लौट आती है लेकिन यहां ऐसा नहीं होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें