फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा, थाने पहुंची

Tue, 02 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात को और फिर सोमवार की सुबह भी की पिटाई, फिर घर से भगाया
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव का मामला


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी में एक महिला की उसके पति ने कमरे में बंद कर पिटाई की। आरोप है कि रविवार की रात को और फिर सोमवार की सुबह में पति ने पिटाई कर घर से भगा दिया। महिला ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के जाने पर पति फरार हो गया। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी चटकन प्रसाद ने 11 साल पहले बेटी सुशीला की शादी खुखुंदू थाना के पिपरी उर्फ बंदी गांव में चंद्रिका प्रसाद के बेटे विनोद कुमार के साथ की। आरोप है कि आएदिन सुशीला को पति समेत अन्य ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। रविवार रात को पति विनोद नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी सुशीला को कमरे में लेकर गया। कमरे में किसी बात को लेकर सुशीला को पति माता-पिता की कसमें खिलाने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो पिटाई कर दी।
विज्ञापन

उधर, सुबह भी भोजन पकाकर उठने के बाद बाल पकड़कर कमरे ले जाकर मारने-पीटने लगा। सुशीला ने घटना की जानकारी जब मायके वालों को दी तो पति ने उसे घर से भगा दिया। सुशीला का कहना है कि तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। आखिर अब हम कहां जाएं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर केस दर्ज करेगी।



हिस्सा को लेकर मां और बेटियों की पिटाई

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव में हिस्सा को लेकर पड़ोसियों ने मां और दो बेटियों की पिटाई कर दी। आरोप है कि भोजन पकाने के बाद नल पर बर्तन धोने के दौरान नल का हैंडल निकाल लिया गया। आए दिन पड़ोसी प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव निवासी छंगुरी देवी को पड़ोसी हिस्सा देना नहीं चाह रहे हैं। छंगुरी देवी का आरोप है कि पांच बेटियों और एक मूकबधिर बेटे के साथ रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रही हैं। आएदिन पड़ोसी प्रताड़ित कर भगाना चाह रहे हैं। जब भी हिस्सा की बात करती हूं तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रविवार रात को इसी को लेकर मुझे मारा-पीटा गया। बीच-बचाव करने पर बेटी सोनम और रेनू कुमारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने घटना से अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें