फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
मकान का दिवार गिरने से दंपती की मौत।फाइल फोटो
विज्ञापन
- देवरिया नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन के पूर्वा मोहल्ले की घटना, 12 साल की किशोरी बाल-बाल बची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
देवारिया।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन के पूर्वा मोहल्ले में बुधवार रात करीब एक बजे मकान की एक दीवार गिरने से पति-पत्नी की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे में करंट की चपेट में आने से परिवार क़ा ही एक अन्य दंपती झुलस गया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घर में मौजूद 12 साल की एक किशोरी बाल-बाल बच गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा मोहल्ले में करीब तीन दशक पहले बने इंदिरा आवास के एक कमरे को दीवार खड़ी कर दो हिस्से में बांट दिया गया था। बुधवार रात कमरे के एक हिस्से में जीतेंद्र (25) पुत्र शीतल एवं उनकी पत्नी बब्बी (22) और उसकी भांजी 12 साल की मड़िया जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए थे। दीवार की दूसरी ओर जीतेंद्र का साला चंदन और उसकी पत्नी चंद्रकला तख्त पर सोए थे। रात करीब एक बजे पार्टीशन की दीवार अचानक गिर गई, जिसने नीचे जीतेंद्र और बब्बी दब गए, जबकि किनारे सो रही मड़िया बाल-बाल बच गई। दीवार गिरने से मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि चंदन और चंद्रकला दीवार गिरने से किसी तरह करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे और जीतेंद्र और बब्बी ईंट के नीचे दबे थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जीतेंद्र और उनकी पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन और उसकी पत्नी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जीतेंद्र और बब्बी की पांच साल पहले शादी हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन



दीवार ने बन चुकी थी दरार
आवास बनने के बाद कमरे में चार इंच की दीवार बनाई गई थी। यह दीवार सीमेंट की थी और प्लास्टर भी किया गया था, लेकिन यह छत से सटी नहीं थी। साथ ही दीवार के नीचे चूहों ने मिट्टी हटा दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दीवार में पहले ही दरार बन गई थी, लेकिन परिवार ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। -
विज्ञापन

कमरे में भर गया धुआं
हादसे में बाल-बाल बची मड़िया ने बताया कि दीवार गिरी तो ईंट का एक टुकड़ा उसके ऊपर भी गिरा, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि कमरे में धुआं भर गया था। उसे कुछ समझ में नहीं आया। इसी बीच आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो झुलसे हुए निकले चंदन को देखकर घर के सामने से लिए गए बिजली के कनेक्शन को अलग कर दिया। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
-
शहर के पूर्वा मोहल्ले में पार्टीशन की दीवार गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई है। इस हादसे में झुलसे दंपती का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
-संजय रेड्डी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें