फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में पति-पत्नी की मौत, तीन किमी तक घिसटती रही स्कूटी

विज्ञापन
बरहज के कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर कुसम्हा के निकट घटनास्थल पर जुटी भीड़
विज्ञापन
देवरिया। बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे स्कूटी सवार दंपती मुर्तजा अंसारी (45) और शकीना खातून को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक में फंसकर स्कूटी तीन किलोमीटर तक घिसटती चली गई। चालक ट्रक के सामने ट्रॉली खड़ाकर ग्रामीणों ने रोक लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।हादसा रविवार सुबह 9 बजे मदनपुर के कपरवार-रूद्रपुर मार्ग स्थित कुसम्हा गांव के ईंट भट्ठे के पास हुआ।
विज्ञापन

मदनपुर कस्बा के रमईपुर वार्ड निवासी मुर्तजा अंसारी रुद्रपुर नगर में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार को मुर्तजा अपनी पत्नी शकीना खातून के साथ स्कूटी से कपरवार एक रिश्तेदार के घर बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए निकले। सुबह करीब नौ बजे अभी वह कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर कुसम्हा के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भागने लगा। ट्रक में फंसी स्कूटी घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने बरांव चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक ने ट्रक रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक में फंसी स्कूटी को निकलवाने के बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाने लेती गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगे। सड़क से गुजरने वाले कई राहगीर बाल-बाल बच गए। इंस्पेक्टर मदनपुर नवीन चौधरी ने बताया कि चालक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें