फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति और ससुराल वालों ने की विवाहिता की पिटाई

Fri, 04 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को मामूली बात से नाराज होकर उसके पति व ससुराल वालों ने मिलकर पिटाई कर दी। विवाहिता का आरोप है कि बीते छह माह से बच्चों को लेकर अलग रहती हूं। पति खर्च के नाम पर एक रुपये नहीं देते हैं। फिर भी आए दिन किसी न किसी बहाने उसे मारापीटा जाता है। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कम्हरिया गांव निवासी मुन्नी देवी को करीब छह माह से पति उदय नारायण प्रसाद और ससुराल वालों ने मिलकर अलग कर दिया है। उसे खाने के लिए न तो अनाज दिया जाता है, न हीं कोई खर्च दिया जाता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपना और छह बच्चों का पेट भरती है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुन्नी देवी घर में मोबाइल फोन चार्ज होने के लिए लगाई थी। ननद ने मोबाइल फोन निकाल चार्जर ले लिया। मुन्नी देवी ने विरोध किया तो पति, सास और ननद ने मिलकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। मुन्नी देवी का आरोप है कि मैं मजदूरी करती हूं। फिर भी पति और ससुराल वाले कोई न कोई बहाना ढूंढकर मारते-पीटते रहते हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें