फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फरवरी में ही मई की गर्मी, गेहूं पर खतरा

Fri, 24 Feb 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 32 तक पहुंचा, खेत में नमी होना जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही मौसम का मिजाज अप्रैल, मई की तरह हो गया है। 32 डिग्री सेल्सियस तापमान और तीखी धूप के कारण दोपहर में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि तल्ख मौसम गेहूं की फसल के लिए हानिकारक है।
फरवरी में ऐसी गर्मी पांच साल के भीतर नहीं पड़ी थी। यह मौसम गुलाबी ठंड का माना जाता है। तापमान बढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिस तरह तीखी धूप हो रही है। इससे लोग जाड़े का कपड़ा नहीं पहन रहे हैं। केवल सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी में अचानक तापमान में आई वृद्धि मुख्य रूप से गेहूं की फसल के लिए हानिकारक है। पश्चिमी विक्षोभ से इस वर्ष जाड़े में वर्षा नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
उन्होंने कहा कि इससे गेहूं के दाने महीन हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए गेहूं की जड़ों में नमी जरूरी है। किसान इस मौसम की बेरुखी को देखते हुए गेहूं की फसल में हल्की सिंचाई करें। इस बार दो से तीन सिंचाई जरूरी है। इसके अलावा देर से बोए गए चने की फसल में भी नमी जरूरी है। कहा कि सब्जी के लिए यह मौसम अनुकूल है ।
विज्ञापन

अरहर, तिलहन, दलहन फसलों के लिए भी यह मौसम अनुकूल है। आम के पेड़ों में बौर आ चुके हैं। उसके लिए भी पड़ रही यह गर्मी विशेष हानिकारक नहीं है। किसान गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए हल्के पानी देकर नमी बनाए रखें, यह जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें