फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारात में बिदका घोड़ा, घुड़सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी।
कस्बा के राजेंद्र नगर वार्ड में रविवार रात लालबहादुर पटेल के घर बारात आई थी। इसी बीच द्वारपूजा के दौरान बारात में आया घोड़ा बिदक गया। वह घुड़सवार मोहम्मद अजमहिन पुत्र जंगी अली को घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल और गोरखपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

भलुअनी कस्बा के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी लालबहादुर पटेल के घर चौरीचौरा से बारात आई थी। लोगों के अनुसार रविवार की शाम दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच बारात में आए दो में से एक घोड़े के बिदक जाने से अफरातफरी मच गई। घुड़सवार अजमहिन घोड़े को काबू में करने के लिए जब तक कुछ कर पाते, वह उन पर अक्रामक हो गया। घोड़े के हमले से अजमहिन के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें