बरहज। शनिवार की शाम मनबढ़ों ने पटरी पर दुकान लगा रखे दो सगे भाइयों की पिटाई कर दी। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों भाई गंभीर स्प से घायल हो गए। जीवित्पुत्रिका व्रत के सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ थी। लोगों के अनुसार, पुराना बरहज निवासी सोमनाथ और उसका भाई पवन पैना मार्ग पर ठेले पर दुकान लगा रखी थी। बताया जा रहा है कि एक शख्स ठेले पर आकर फलों का मोलभाव करने लगा। इस पर सोमनाथ और पवन उन्हें जाने के लिए कह दिया। इस पर वह नाराज हो गया। उसने फोन पर कुछ अन्य साथियाें को बुलाकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवादा