देवरिया/लार। नगर के एक रेस्टोरेंट बार में बियर और खाने का पैसे मांगना सेल्स मैनेजर को महंगा पड़ गया। नाराज मनबढ़ युवकों ने सेल्स मैनेजर की पिटाई कर घायल कर दिया। जमकर तोड़-फोड़ और हंगामा भी किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। लार नगर के गयागीर वार्ड निवासी शैलेंद्र यादव के मुताबिक उनका लाइसेंसी बार रेस्टोरेंट नगर के पिपरा चौराहा के रामजानकी मार्ग पर है।