सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत
बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर पुलिस चौकी के समीप हादसे में घायल होमगार्ड की मेडिकल कालेज गोरखपुर में शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सांडा निवासी रणजीत प्रसाद (50) होमगार्ड थे। वह देवरिया पुलिस लाइन में तैनात थे। रोज की तरह बुधवार देर शाम साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थेे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर चौकी के समीप सड़क पार कर रहे थे। गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सड़क पर तड़प रहे घायल होमगार्ड को बैतालपुर चौकी पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख परिजनों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया था।