बघौचघाट। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया मगर परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी उमेश यादव (45) होमगार्ड हैं। संवाद