राणी सती दादी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव
देवरिया। शहर के मोहन रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से होली उत्सव मनाया गया। दादी मां को अबीर-गुलाल से सजाया गया तथा भजन प्रस्तुत किया गया। राणी सती दादी परिवार की महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में मंदिर में पहुंची। इसके बाद राणी सती को केसर, गुलाब जल से स्नान कराया गया। इसके बाद चांदी की पिचकारी से राणी सती मां को इत्र चढ़ाया गया। इसके बाद सभी ने फूलों की होली खेली। महिलाओं ने मां के भजन गाए। इस दौरान दादी महिला परिवार की सदस्य नीता, ममता, रेनू, रीता, मीना, बेला, मोना, ललिता, साधना, सरिता, मीनू, नीतू, निशा, अमिता, आदि मौजूद रहीं।