रुद्रपुर पुलिस ने तमंचे के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार को करियहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा एक बोर कारतूस बरामद किया गया।
हिस्ट्रीशीटर की पहचान जंगल पिपरा के गोलू निषाद पुत्र सत्यवान निषाद के रूप में हुई। पुलिस उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध रुद्रपुर में तीन व एक गोरखपुर के खोराबार थाने में मामला दर्ज है।
इसी तरह एकौना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नारायनपुर चौराहा के पास से सचौली पटवनिया के भीम यादव पुत्र पारसनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।