फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: देवरिया बाजार में टूट कर गिरा हाइटेंशन तार, मची अफरातफरी

Thu, 13 Oct 2022 04:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

दोपहर में लक्खू मोड़ पर अचानक तार टूट कर गिर गया। उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच रास्ते से तीन छात्र पैदल ही स्कूल से घर की तरफ लौट रहे थे। वह जैसे तार के समीप पहुंचे तभी पास के एक दुकानदार ने उन्हें धक्का देकर तार को डंडे के सहारे पीछे कर दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
लार बाजार में गिरे तार के पास बल्ली लेकर खड़े दुकानदार।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के लक्खू मोड़ पर सड़क के ऊपर से गुजरा हाइटेंशन तार अचानक बुधवार की दोपहर में टूट कर गिर गया। जिस समय तार टूटा उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था। रास्ते से गुजर रहे तीन छात्र दुकानदारों की सक्रियता से चपेट में आने से बच गए। उधर, बाजार आए लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप की तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नगर में लगे विद्युत तार जर्जर हो गए हैं, जो आए दिन टूट कर गिर रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों की मांग के बाद भी निगम द्वारा तार नहीं बदला जा रहा है। दोपहर में लक्खू मोड़ पर अचानक तार टूट कर गिर गया। उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच रास्ते से तीन छात्र पैदल ही स्कूल से घर की तरफ लौट रहे थे। वह जैसे तार के समीप पहुंचे तभी पास के एक दुकानदार ने उन्हें धक्का देकर तार को डंडे के सहारे पीछे कर दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

उधर, सड़क के किनारे गिरे तार से चिंगारी निकलते देख बाजार आए लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। दुकानदारों ने लोगों के बचाव के लिए सड़क के दोनों तरफ लकड़ी के डंडे लगा दिए। कुछ देर बाद पहुंचे निगम के कर्मियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


इसके पहले भी नगर के हाइडिल तिराहा, खीरी मोहल्ला व पिपरा चौराहा के दलित बस्ती वार्ड में तार टूट कर गिर गया था। उस समय भी आपूर्ति चालू थी। लोगों की सक्रियता से राहगीरों की जान बची थी। जेई राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही आपूर्ति रोक दी गई। टूटे तार को ठीक करा दिया गया है। जर्जर तार जल्द बदले जाएंगे। इसकी मांग निगम के अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें